
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी जंक्शन स्टेशन पर यात्री स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल गुणवत्ता जांच की कार्रवाई की गई।मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत पंसारे एवं प्रभात कुमार द्वारा जीवाणु परीक्षण के लिए प्लेटफार्म संख्या 2/3 एवं 4/5 स्थित वॉटर बूथों से जल नमूने एकत्रित किए गए। वहीं, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शिव शंकर कुमार द्वारा E-4 पंप, माल गोदाम रोड से रासायनिक परीक्षण हेतु जल नमूना लिया गया। एकत्रित सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा जाएगा।
रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत आवश्यकता अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उत्तर रेलवे प्रशासन यात्री स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।




