
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने भारतेन्दु सभागार में आयोजित कार्यक्रम में फरवरी 2026 माह के चयनित 16 कर्मचारियों को ‘Excellence Award’ प्रदान किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि परिचालन, इंजीनियरिंग, सिगनल एवं दूरसंचार, लेखा, भंडार, विद्युत, सुरक्षा, वाणिज्य एवं संरक्षा विभागों के समन्वित प्रयासों से मंडल ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।कार्यक्रम में उन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए गए, जिन्होंने सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण अन्य रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर सतर्कता बनाए रखने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए मंडल भविष्य में भी उच्च सुरक्षा मानकों को बनाए रखेगा।कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री अजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री बलेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार सहित मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्मानित रेलकर्मी:सपना कुमारी (वरिष्ठ एकाउंटेंट), राजेन्द्र (मंडल वाणिज्य निरीक्षक, बलिया), उमेश कुमार राम (की-मैन, राजापट्टी), अजय कुमार (की-मैन, राजापट्टी), संजय कुमार सेठ (सीनियर सेक्शन इंजीनियर, माधोसिंह), मुन्ना कुमार (हाउसकीपिंग सहायक, वाराणसी), पिन्टू कुमार (वरिष्ठ लोको पायलट, छपरा), मनोज कुमार (लोको पायलट, छपरा), कौशल सिंह (सीनियर सेक्शन इंजीनियर, विद्युत), अरुण कुमार पटेल (कांटावाला, सिसवां बाजार), अमित त्रिपाठी (रेसुब कांस्टेबल, छपरा), योगेश कुमार सेठ (जूनियर इंजीनियर टेलीकॉम, वाराणसी), कौशल किशोर (डिपो सहायक, वाराणसी), विनय कुमार (टेक्नीशियन, टीआरडी), चंदन कुमार रावत (कार्यालय अधीक्षक, संरक्षा) एवं सतीश कुमार वर्मा (भूतपूर्व संरक्षा सलाहकार, वाराणसी)।




