
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी पुलिस महानिरीक्षक एन.कोलान्ची पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 अशोक कुमार ओझा चौकी प्रभारी बनारस, हे0का0 रवि प्रकाश भारती, हे0का0 धीरेन्द्र चौबे चौकी बनारस हे0का0 प्रमोद कुमार राय RPF BSB,का0 सतीश यादव CIB BSB सभी लोग आपस मे ट्रेनो,प्लेटफार्म, यात्री हाल, टिकट घर, सर्कुलेटिंग एरिया, व स्टेशनो पर चोरी के अनावरण के सम्बंध मे बातचीत भ्रमण करते हुए रे0स्टे0 वाराणसी जं0 के प्लेटफार्म नं0 09 के रोलिंग हट के पास बने सीमेन्ट की बेंच के पास पहुचे कि वाराणसी नाम पट्टिका के पास बने सीमेन्ट की बेंच के पास एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे सक बदमाश की आशंका पर पकड लिया गया पकडे गए।
व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उनसे अपना नाम समीर इदरीशी पुत्र नसीम इदरीशी निवासी वार्ड नं0-15 दक्षिण मोहल्ला भभुआ थाना भभुआ जिला कैमूर बिहार उम्र करीब 20 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त समीर इदरीशी उपरोक्त के पास से चोरी का एक अदद मोबाइल सैमसंग कम्पनी नेवी ब्लू रंग टच स्क्रीन बिना सिम कार्ड IMEI NO (1) 350438050026507 (2) 355352650026509 जो मु0अ0सं0 288/25 धारा-305(सी) बीएनएस से सम्बंधित है । अभियोग उपरोक्त में बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम के द्वारा थाना हाजा पर लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।





