- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड इलाके में साकेत मंडप के बगल में स्थित बाटी चोखा रेस्टोरेंट में बीते 7 मार्च को चंदौली नंबर की टाटा सुमो से चार से पांच की संख्या में लोग आए। जिसमें एक खुद को फारेस्ट विभाग का रेंजर बताते हुए रेस्टोरेंट कर्मचारियों से फ्री में खाना खिलाने के लिए बोला। इसके बाद आरोपी बिना कुछ कहे वापस चले गए। कुछ देर बाद हूटर बजाते हुए अपनी गाड़ी के साथ सीधे रेस्टोरेंट में घुस गए। लाठी लेकर मारपीट करने लगे। रेस्टोरेंट में अफरा तफरी मचने के बाद खाना खाने पहुंचे ग्राहक बिना पेमेंट किए खाना छोड़कर चले गए।
मारपीट की घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। भेलूपुर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक केवलधाम कालोनी के रहने वाले जितेंद्र कुमार दुबे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।




