
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी जंक्शन के तीनों प्रवेश द्वार पर कुल 12 आवारा पशुओं को पकड़ा गया तथा उन्हें नगर निगम की टीम के सुपुर्द कर दिया गया।आवारा पशुओं के ट्रैक पर आने से कई बार रेल परिचालन प्रभावित होने तथा रेल कॉलोनी में आवारा पशुओं के घूमने से उनके द्वारा छोटे बच्चों – महिलाएं इत्यादि के चोटिल होने की संभावना के चलते इस अभियान को चलाए जाने हेतु आवश्यकता होने पर रेल प्रशासन द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की गई।
इस दौरान रेलवे से तीन स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत पंसारे, अमित, प्रभात, रेल सुरक्षा बल से ए.एस.आई धर्मेंद्र यादव और हेड कांस्टेबल बालकिशन मौजूद रहे।यात्री सुरक्षा, सुविधा एवं परिचालन संरक्षा को ध्यान रखते हुए आगे भविष्य में भी यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।



