
- रिपोर्ट: सुरेश त्रिपाठी
उतरौला (बलरामपुर): राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का ब्लॉक संसाधन केंद्र गेंडास बुजुर्ग, जनपद, बलरामपुर द्वारा उतरौला शुगर फैक्ट्री का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर लगभग 75 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को शुगर फैक्ट्री की कार्यप्रणाली, गन्ने से चीनी बनने की प्रक्रिया तथा विभिन्न मशीनों के संचालन के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की और इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत उपयोगी बताया।
इस अवसर पर ए.आर.पी. राम गोपाल शुक्ला, शिक्षक अशोक चौहान, शिव कुमार एवं देवेंद्र पाठक भी उपस्थित रहे।
About The Author
Views:0





