
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी पुलिस महानिरीक्षक एन.कोलान्ची पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा महोदय द्वारा लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलायें जा रहे है अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 अशोक कुमार ओझा चौकी प्रभारी बनारस, हे0का0 राजेश यादव जीआरपी चौकी बनारस व आरपीएफ एएसआई अयोध्या प्रसाद द्वारा प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में मामूर थे कि विवेक कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह निवासी सी के 65 /468 बड़ी पिएरी थाना चौक वाराणसी द्वारा उपस्थित आकर बताया गया कि मेरा भान्जा विवान्स सिंह जो लगभग 11 वर्ष का है वह रेलवे स्टेशन बनारस परिसर में कहीं गुम हो गया है।
सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैण्ट, वाराणसी महोदय को बताया गया जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा बच्चे की खोजबीन हेतु रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा अन्य संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की गयी। साथ ही स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी बच्चा की तलाश की गयी। खोजबीन के दौरान टीम को प्लेटफार्म नम्बर 01 पर एक लड़का पैदल जाते हुए दिखाई दिया। टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर लड़के को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया।
पूछताछ करने पर बच्चे का नाम विवान सिंह पुत्र सिध्दार्थ सिंह निवासी सी 146 सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास तकिया कवलदह गोरखपुर तथा उम्र लगभग 11 वर्ष ज्ञात हुई, जो कि वही गुमशुदा लड़का था जिसकी सूचना उसके मामा द्वारा दी गयी थी । बाद में लड़के को सकुशल उसके मामा विवेक कुमार सिंह उपरोक्त को सुपुर्द कर दिया गया। इस प्रकार जीआरपी थाना कैण्ट, वाराणसी की तत्परता एवं सतर्कता के कारण गुमशुदा लड़के को मात्र 01 घण्टे के अन्दर खोजकर सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया ।
गुमशुदा बच्चे को बरामद करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी
2. उ0नि0 अशोक कुमार ओझा चौकी प्रभारी बनारस
3. हे0का0 राजेश कुमार यादव चौकी जीआरपी बनारस
4. एएसआई अयोध्या प्रसाद आरपीएफ पोस्ट बनारस




