
- रिपोर्ट: अमित कुमार
खबर अयोध्या से जहां आज बहु बेगम मकबरा नाका के नवनियुक्त एजेंट जफरुल हसन ने आज बहु बेगम मकबरा का निरीक्षण किया जहां उन्होंने कई खामियां पाई है उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि अभी इसमें बहुत सुधार की जरूरत है उन्होंने कहा सफाई से लेकर और कई खामियां हैं जिसमें अभी सुधार होना चाहिए।
उन्होंने कहा हमको जो जिम्मेदारी जिला शासन ने दी है उसको हम पूरी कोशिश करेंगे कि ईमानदारी से उसका निर्वहन करें उनसे यह पूछे जाने पर की आज के निरीक्षण में उन्होंने क्या कमियां पाईं तो उन्होंने कहा अगर हम गिनने लगेंगे तो सौ से ज्यादा कमियां मिलेगी फिलहाल जल्द इसमें काम दिखाई देगा और हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम दूसरों से अच्छा करके जाएं क्योंकि सबको एक न एक दिन जाना ही होता है तो हमारी कोशिश और हमारी प्राथमिकता यही रहेगी कि हम दूसरों से बेहतर होगी निरीक्षण के वक्त मौलाना जफर अब्बास कुम्मी दानिश हुसैन सहित पुरातत्व कर्मचारी मौजूद रहे





