
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम भीषमपुर स्थित परमहंस आश्रम के पास से मु0अ0सं0– 034/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त मजनू उर्फ रितेश पुत्र राकेश, निवासी ग्राम शहंशाहपुर, थाना राजातालाब, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा दिनांक 06.03.2026 को थाना कपसेठी पर लिखित सूचना दी गई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री दिनांक 06.03.2026 को प्रातः घर से दुकान पर सामान लेने गई थी, जिसे अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।


