
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। प्र0नि0 प्रवीण कुमार सिंह, थाना बड़ागाँव व उनकी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दल्लीपुर नहर पुलिया के पास से मु0अ0सं0 81/2026, शीर्षक 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मदन पुत्र अवधेश कुमार, निवासी अहरक बहरीपुर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना बड़ागाँव पर लिखित सूचना दी गई कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा उसकी 03 वर्षीय पुत्री को टॉफी दिलाने के बहाने दुकान पर ले जाकर उसके साथ गलत हरकत की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागाँव पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में स्वेच्छा से चोट पहुँचाना, हमला/आपराधिक बल का प्रयोग, आपराधिक धमकी एवं बलात्कार जैसे अपराधों से संबंधित 02 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनका आपराधिक इतिहास निम्नवत् है—
1. मु0अ0सं0 112/2025, शीर्षक 115(2), 352, 351(2) बीएनएस, थाना बड़ागाँव, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 126/2016, शीर्षक 376, 506 भादवि, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी।


