- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी पर नवागत चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार का क्षेत्रवासियों ने शाल व मोमेंटो देकर स्वागत किया। मौके पर पहुंचे सुभासपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र राजभर, आशीष राजभर, सोनू गौड़, राहुल राजभर, आजाद सिंह आदि लोगों ने चौकी प्रभारी को नई पारी की शुभकामनाएं देने के साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा शांति व्यवस्था कायम रखते हुये स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से हल कराने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि दानगंज चौकी वाराणसी जौनपुर बॉर्डर पर स्थित है तथा दानगंज बाजार चोलापुर थाना क्षेत्र की सबसे बड़ी बाजार है जहां सैकड़ो व्यापारियों की सुरक्षा भी पुलिस के जिम्मे रहती है।
About The Author
Views:0





