- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर विधान ढाबा के सामने शुक्रवार भोर में पिकअप चालक को झपकी आने के कारण श्रद्धालुओं से भरी पिकअप हाइवे पर पलट गई।जिससे पिकअप में सवार बिहार भभुआ निवासी पुजारी, उषा, विक्की, गुड्डु, राजकुमार, रामप्यारे, संगीता, पिंकी, राजन व सोहन घायल हो गए।पिकअप में टोटल 25 लोग सवार होकर भभुआ बिहार से होली खेलने मथुरा वृंदावन गए थे।वापस आते समय हादसा हुआ।
घटना की सूचना पाकर मौके पर मिर्जामुराद पुलिस के साथ एसआई प्रेम कुमार पहुंचे और घायलो को एम्बुलेंस की मदद से आसपास के अस्पतालों में व कुछ को जक्खिनी अस्पताल भेजकर भर्ती करवाया।बाकी अन्य को हलकी फुलकी चोट लगी थी।पुलिस ने क्रेन की मदद से हाइवे पर पलटी पिकअप को सीधा करवाने के बाद साइड करवाई।
About The Author
Views:0





