
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिये यात्रा करने वाले आरम्भिक यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये, रिकॉर्ड संख्या में होली विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें वाराणसी मंडल के मऊ,आजमगढ़,प्रयागराज रामबाग,छपरा,बनारस,गाजीपुर सिटी एवं बलिया स्टेशनों से अम्बाला,वलसाड,बांद्रा,आनंद विहार,पुणे,लोकमान्य तिलक टर्मिनल,गोंदिया,जयपुर एवं मुबई सेन्ट्रल आदि नगरों हेतु चलाई जा रही हैं।होली पर्व के उपरान्त यात्रियों को उनके गंतव्य तक वापसी हेतु बढ़ती मांग को देखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं अन्य प्रमुख नगरों के लिये 76 होली विशेष ट्रेनें 416 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 30 होली विशेष ट्रेनें 152 फेरों में चलाई जा रही हैं।
इस प्रकार, वाराणसी मंडल के स्टेशनों से/होकर कुल 38 होली विशेष ट्रेनें 300 फेरों में चलाई जा रही हैं। इन होली विशेष ट्रेनों से यात्रा का विकल्प चुनकर रेल यात्री अपनी यात्रा को सुगम एवं आनन्ददायक बना सकते हैं। वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए (08 फेरे), मुंबई सेन्ट्रल के लिए (08 फेरे), छपरा स्टेशन से आनंद विहार के लिए(14फेरे), गोरखपुर के लिए (44 फेरे),गोंदिया के लिए (04 फेरे), मऊ स्टेशन से अम्बाला के लिए(08 फेरे),बलसाड के लिए (04 फेरे), वडोदरा के लिएय(12 फेरे),जयपुर के लिए(10 फेरे)आजमगढ़ से बांद्रा के लिए(04 फेरे),प्रयागराज रामबाग से अयोध्या के लिए(20 फेरे),गाजीपुर सिटी से पुणे के लिए (08 फेरे),बलिया से आनंद विहार टर्मिनल के लिए (08 फेरे) इत्यादि स्टेशनों के मध्य होली विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी प्रकार, इस रेलवे के अन्य स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 38 होली विशेष ट्रेनें 300 फेरों में संचालित हो रही हैं। इन ट्रेनों के संचलन से मार्गवर्ती स्टेशनों के यात्रियों को जाने/आने में काफी सुविधा हो रही है।
यात्रियों से अपील की है कि यात्रा कार्यक्रम बनाते समय विशेष ट्रेनों में नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त भी बर्थों की उपलब्धता की अवश्य जाँच कर लें। यात्रीगण ट्रेनों से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी रेलवन ऐप से प्राप्त कर सकते हैं।होली पर यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं सुविधापूर्ण यात्रा हेतु व्यापक प्रबन्ध किये गये हैं। सी.सी.टी.वी. नियंत्रण कक्ष से सतत निगरानी की जा रही है तथा सुरक्षा इकाइयों से समन्वय स्थापित कर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मंडल नियंत्रण कक्ष एवं वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबन्धन की मॉनिटरिंग की जा रही है। स्टेशनों की निगरानी हेतु मंडल पर वॉर रूम गया है , जहाँ रेल अधिकारियों द्वारा 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को मॉनिटर करने हेतु मंडल स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जो स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की पूर्ण निगरानी करने के साथ ही उनके द्वारा स्टेशन की सभी गतिविधियों की सघन मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस हेतु रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.), वाणिज्य कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों को मुस्तैद किया गया है।
ट्रेनों एवं प्लेटफार्मों पर निगरानी बढ़ाया गया है तथा यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।ट्रेनों एवं रेल परिसरों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये आर.पी.एफ. के टास्क टीम का गठन किया गया है। अवैध शराब, ज्वलनशील पदार्थ, जेब कतरों, यात्री सामानों की चोरी करने वालो, नशीली दवाओं के सेवन, असामाजिक तत्वों एवं टिकट दलालों के विरूद्ध कड़े अभियान चलाये जा रहे हैं। राजकीय रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.), आर.पी.एफ. तथा वाणिज्य कर्मियों द्वारा समन्वय बनाकर भीड़ नियंत्रण का कार्य किया जा रहा है।
फुट ओवर ब्रिजों (एफ.ओ.बी.) पर भीड़ नियंत्रण हेतु जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. के जवान तैनात किये गये हैं।विशेष रूप से महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिये ट्रेनों एवं स्टेशनों पर आर.पी.एफ. की महिला बल कर्मियों की तैनाती की गई है। संदिग्ध लोगों पर निगरानी के लिये रेलवे परिसर में रेलवे सुरक्षा बल के विशेष आसूचना शाखा (एस.आई.बी.) एवं अपराध आसूचना शाखा (सी.आई.बी.) कर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है। महत्वपूर्ण टेªनों एवं समान्य श्रेणी के कोचों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है तथा डॉग स्क्वायड की तैनाती की गई है।



