- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। फूलपुर पिंडरा सिंधोरा थाना क्षेत्र के बरवां जलालपुर तिराहे पर आधा दर्जन अज्ञात युवकों ने लाठी डंडे से मांस विक्रेता पर हमला कर दिया। दबंगो के हमले से पिता ,पुत्र घायल हो गए।
बताया जाता है कि होली के दिन बरवां गांव निवासी राजेश राम जलालपुर तिराहे पर मुर्गा मछली का स्टाल लगाकर नित्य की भांति उसे काटकर विक्री कर रहा था।इस बीच तकरीबन 10बजे के तीन बाइक से आधा दर्जन युवक हाथ में लाठी डंडा लेकर पहुचे और मुर्गा विक्रेता राजेश 55 वर्ष को पीटने लगे।पिता की चीख पुकार सुनकर उसका पुत्र सुशील 19वर्ष बीच बचाव करने लगा तो हमलावरों ने उनको भी लाठी डंडा से पीटने लगे।
पिता पुत्र की चीख पुकार पर दलित बस्ती के एक दर्जनों लोग पहुच गए।ग्रमीणों से घिरता देख बदमाश भागने लगे। जिसमे एक बदमाश बाइक लेकर गिर गया और बाइक छोड़ कर पैदल भाग निकल।आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक को कुच दिया।सूचना पर पहुची सिंधोरा पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे के मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित ने तहरीर दी है।




