
- रिपोर्ट: सुरेश त्रिपाठी
बलरामपुर। जिले में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के कटिया चौराहे के पास एक किराने की दुकान के सामने खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल को चोर दोपहर के समय ही लेकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात युवक बाइक लेकर चला गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सामने आया है।

घटना के बाद पीड़ित ने बलरामपुर नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों में दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना को लेकर चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




