
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चन्दौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चन्दौली विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कोतवाली चन्दौली पुलिस व एस.टी.एफ. टीम फील्ड यूनिट वाराणसी द्वारा 50000/- रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त मो0 अरशद पुत्र गुलाम नवी निवासी सी 13/262ए-4 लहंग पुरा, औरंगाबाद, थाना सिगरा जिला वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 54/24 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 419 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 54/24 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 419 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली ।
2. मु0अ0सं0 252/21 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना सिगरा वाराणसी ।





