
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा द्वारा लखनऊ मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये सभी कर्मचारी यात्रियों में टिकटिंग जागरूकता लाने, बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण तथा रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। पुरस्कृत कर्मचारियों का चयन उनके प्रदर्शन और राजस्व अर्जन के आधार पर किया गया है |
सम्मानित कर्मचारियों की सूची इस प्रकार है:
क्रम सं. नाम पद स्टेशन
1. श्याम बिहारी यादव टीटीआई वाराणसी
2. संतोष कुमार-II टीटीआई वाराणसी
3. अनिल कुमार पाल टीटीआई वाराणसी
4. रितेश कुमार दिवाकर एचटीटीई बाराबंकी
5. आर. पी. जुवेल सीटीआई लखनऊ
6. रितेश कुमार टीटीआई लखनऊ
7. हिंगलांशु कुमार टीटीआई लखनऊ
8. राहुल कुमार राय टीटीआई लखनऊ
9. लोकेश आनंद सीटीआई लखनऊ
10. मनीष पांडेय एसटीई लखनऊ
11. अनुज कुमार सिंह टीटीआई लखनऊ
12. राज मंगल यादव टीटीआई अयोध्या कैंट
13. समर बहादुर सिंह टीटीआई अयोध्या कैंट
14. हिरेंद्र कुमार गुप्ता एसटीई माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़
15. जगजीवन पांडेय सीटीआई लखनऊ
16. सोमेश कुमार सीनियर सीसीटीसी सुल्तानपुर
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि टिकट जांच कर्मचारियों की मेहनत और ईमानदारी न केवल विभाग की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि रेलवे की छवि को भी सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इसी भावना के साथ कार्य करते रहें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ द्वारा भी सभी चयनित कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए शुभकामनाएं दी गईं।




