
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कार्यशाला का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोको निर्माण प्रक्रिया, मानक गुणवत्ता एवं नवाचार से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं का विस्तृत अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोको प्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, लोको टेस्ट शॉप एवं ट्रक मशीन शॉप का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने लोको निर्माण प्रक्रिया का गहन अवलोकन करते हुए तकनीकी दक्षता, कार्य निष्पादन क्षमता एवं गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया।इस अवसर पर उन्होंने लोको निर्माण से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) भारद्वाज चौधरी, मुख्य यांत्रिक सर्विस इंजीनियर नीरज जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) अरविंद कुमार जैन, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर डीजल (पीओएच) एस.बी.पटेल,उप महाप्रबंधक सागर समेत बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।





