
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 22177/22178 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–बनारस–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (महानगरी एक्सप्रेस) के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया गया है। अब उक्त गाड़ी का टर्मिनल वाराणसी जं. (BSB) के स्थान पर बनारस (BNRS) स्टेशन निर्धारित किया गया है l
प्रभावी तिथि एवं संशोधित समय सारणी
गाड़ी संख्या 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)–बनारस महानगरी एक्सप्रेस का 20 मार्च, 2026 से (JCO के अनुसार) से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से प्रस्थान समय 00:15 बजे एवं बनारस (BNRS) स्टेशन पर आगमन समय 03:45 बजे (नया टर्मिनल) निर्धारित किया गया है गाड़ी संख्या 22178 बनारस– छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) महानगरी एक्सप्रेस का 21 मार्च, 2026 से बनारस (BNRS) से प्रस्थान: 09:35 बजे एवं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर आगमन समय 11:40 बजे निर्धारित किया गया है l
यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व गाड़ी के संशोधित टर्मिनल एवं समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES अथवा हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर लें।





