
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता एवं सहायक विद्युत अभियंता संकल्प उपाध्याय ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PuVVNL) के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर रेलवे से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।बैठक का मुख्य उद्देश्य रेल सुरक्षा एवं सुचारु परिचालन से जुड़े उन बुनियादी ढांचागत कार्यों को गति देना था, जिनका सीधा संबंध रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा और यातायात संचालन से है। इस दौरान उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्थित रेलवे फाटकों के विद्युतिकरण का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। इनमें विशेष रूप से प्रतापगढ़, जौनपुर सहित कुल 22 रेलवे फाटक शामिल हैं।
बैठक में बताया गया कि इन रेलवे फाटकों के विद्युतिकरण के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से आवश्यक शुल्क पूर्व में ही निगम को जमा कराया जा चुका है। अब विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किए जाने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। PuVVNL की ओर से इस कार्य को प्राथमिकता देने तथा जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर सकारात्मक सहमति व्यक्त की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिन फाटकों पर विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां तैनात गेटमैन को रात्रि ड्यूटी, सिग्नल संचालन, संचार व्यवस्था तथा सुरक्षा निगरानी में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर सीमित संसाधनों के कारण कार्य करना पड़ता है, जिससे न केवल कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुरक्षा प्रभावित होती है, बल्कि रेल परिचालन की समग्र सुरक्षा पर भी प्रभाव पड़ सकता है। विद्युतिकरण होने से प्रकाश व्यवस्था, संचार प्रणाली और सुरक्षा उपकरणों का संचालन सुचारु रूप से संभव हो सकेगा।
बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक ने विषय की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कनिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेलवे फाटकों के विद्युतिकरण से जुड़े सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि रेलवे कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध हो सके और रेल परिचालन अधिक सुचारु व सुरक्षित बनाया जा सके।
यह बैठक रेलवे और विद्युत निगम के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में रेल सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद





