- रिपोर्ट: पंकज झा
जौनपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगियापुर में फांसी पर संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। बताया गया है कि जोगियापुर निवासी सुनील कुमार निषाद की तीस वर्षीया पत्नी संजू देवी की लाश बीती रात साढ़े तीन बजे दुपट्टे के सहारे टीन सेड में फांसी पर लगे बांस में लटकी हुई थी। यह देखकर घर में चीख-पुकार सुनकर आसपास के रहने वाली मोहल्ला निवासी भी बड़ी संख्या में पहुंच गए।
बताते हैं कि उसका पति शराबी है जो प्रतिदिन शराब पीकर घर आकर हंगामा किया करता था। विवाहिता ने कुछ दिन पूर्व इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दिया था लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई न की थी जिसके कारण विवाहिता असंतुष्ट रहा करती थी और उसका पति प्रतिदिन घर में हंगामा किया करता था।विवाहिता नगर के मोहल्ला रूहट्टा में स्थित होली चाइल्ड स्कूल में दाई का काम किया करती थी, इससे वह अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। वह पांच बच्चों की मां भी थी जिसमें एक पुत्र और चार पुत्री है और उसका विवाह वर्ष 10 वर्ष पूर्व हुआ था। इसका मायका गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र बिंझवार सारंग गांव में बताया गया है।
यह घटना घटित होने के बाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है चर्चा है कि पुलिस अगर सही समय पर पति के खिलाफ कार्रवाई किया होता तो आज यह महिला की मौत होने से शायद बच जाती। फिलहाल इलाके में लोग इस घटना को जहां संदिग्ध मान रहे हैं वहीं पुलिस मौत का सही कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


