
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। भदोही पुलिस अभिमन्यु मांगलिक अधीक्षक के निर्देशन में शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की अध्यक्षता में आज दिनांक 18.02.2026 को पुलिस लाईन ज्ञानपुर सभागार में बाल कल्याण समिति की गोष्ठी किया गया। गोष्ठी में बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए तथा बाल कल्याण समिति के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों को बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्यवाही के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी थानों में बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों बच्चों के संरक्षण और देखभाल के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ समन्वय आवश्यक कार्यवाही निर्देशित किया गया।
गोष्ठी में बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने जिले में बच्चों के लिए चल रही योजनाओं और चुनौतियों पर अपने सुझाव साझा किए। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग बच्चों के कल्याण और सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनपदीय पुलिस द्वारा बाल कल्याण हेतु “ऑपरेशन नया जीवन” चलाया जा रहा है इस ऑपरेशन के तहत उन बच्चों को जिनके माता-पिता नहीं हो, जो पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, जिनका कोई रख-रखाव नहीं हो पा रहा है। ऐसे बच्चों की पहचान करके उनका जन्मप्रमाण पत्र, आधार, बैंक खाता खुलवाकर माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाई गई सुविधाओं को उनके तक पहुंचाया जाएगा। उनका किसी सरकारी/प्राइवेट स्कूल में एडमिशन कराकर उनको जीवन भर का एक मार्ग दिया जाएगा जिससे वे अनाथ बच्चे अपना जीवन बदल सके।
ऑपरेशन नया जीवन के तहत 54 बच्चे चयनित किए गए हैं जिसमें 28 लड़कियां हैं एवं 26 लड़के शामिल किए गए हैं। उक्त अभियान को सफल बनाने में अहम् योगदान देने वाले निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया-
1. इन्द्रभूषण यादव प्रभारी निरीक्षक थाना एचटी भदोही
2. उ0नि0 हरिदत्त पाण्डेय थाना एचटी भदोही
3. मु0आ0 रामकिशोर साहू थाना एचटी भदोही
4. मनोज शर्मा श्रम प्रवर्तन अधिकारी भदोही
5. इन्द्रजीत तिवारी श्रम विभाग भदोही
6. मनोज कुमार पाल एनजीओ मा0स0 एवंं महिला वि0 संस्थान भदोही
7. राजमणि एनजीओ मा0स0 एवंं महिला वि0 संस्थान भदोही
8. शिव कुमारी एनजीओ मा0स0 एवंं महिला वि0 संस्थान भदोही
9. वेद प्रकाश यादव खंड शिक्षा अधिकारी अभोली
10. श्याम लाल त्रिपाठी एडीओ पंचायत अभोली




