
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। प्रधानमंत्री के ‘क्षय रोग मुक्त भारत’ अभियान को गति देते हुए लायंस क्लब ‘एक परिवार’ लखनऊ द्वारा एक सराहनीय और मानवीय पहल की गई है। क्लब की टीम ने राजधानी के 12 क्षय रोगियों को गोद लिया है। संस्था ने संकल्प लिया है कि जब तक इन सभी 12 मरीजों का इलाज चलेगा, तब तक लायंस क्लब की टीम उन्हें निरंतर ‘पोषण पोटली’ उपलब्ध कराती रहेगी।
लोहिया संस्थान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (गोमती नगर) के हॉस्पिटल ब्लॉक में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मरीजों को पोषण सामग्री वितरित की गई। क्लब के सदस्यों ने कहा कि टीबी की दवाइयों के साथ-साथ बेहतर खान-पान और सही पोषण ही मरीज को जल्द स्वस्थ बनाने में सहायक होता है। इसी जिम्मेदारी को समझते हुए संस्था ने इलाज की पूरी अवधि तक इन मरीजों की देखभाल का जिम्मा उठाया है। क्लब के गणमान्य और स्वास्थ्य विभाग की रही उपस्थिति इस कार्य के अवसर पर लायंस क्लब ‘एक परिवार’ की पूरी टीम और क्लब के तमाम गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही, चिकित्सा जगत और टीबी इकाई के निम्नलिखित वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सोनू अग्रवाल नर्सिंग अधीक्षक (हॉस्पिटल ब्लॉक), डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, अरुण कुमार वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (टीबी इकाई) पीयूष कुमार सिंह टीबी लैब पर्यवेक्षक सुधीर सिंह टीबी एच.बी. कार्यक्रम में विशेष सहयोग वेंकटेश तिवारी, लैब टेक्निशियन विष्णुलाल एवं मयंक द्विवेदी।
एक परिवार’ के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखेगा ताकि समाज के जरूरतमंद वर्गों को सही समय पर सहायता मिल सके। लोहिया संस्थान की टीम ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।




