
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। प्रयागराज थाना करैली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 32/2026 धारा 109(1)/352 बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम से सम्बन्धित 01 अभियुक्त मो0 अफजल उर्फ मन्नू पुत्र मो0 कासिम उर्फ छोटे खान निवासी लोहानीपुर जनपद रायबरेली हाल पता खालू मो0 आसीफ का मकान न0 94/6 ई ब्लाक जी0टी0बी0 नगर थाना करैली जनपद प्रयागराज असगरी तिराहे के पास थाना क्षेत्र करैली से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 अवैध देशी तमन्चा .315 बोर व 01 अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग मे धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम की बढोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।





