- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चितईपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मनोरथपुरी कॉलोनी स्थित बी.डी. एकेडमी के पास से अभियुक्त रौनक मिश्रा (26 वर्ष) पुत्र उत्तम मिश्रा, निवासी ग्राम कुशहा थाना चुनार, जिला मिर्जापुर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना चितईपुर में मु0अ0सं0 031/2026 के तहत धारा 109(1), 110, 118(2) एवं 191(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
–प्रभारी निरीक्षक राकेश
–कुमार गौतम, थाना चितईपुर
–उप निरीक्षक रवि चौहान
–उप निरीक्षक अवनीश कुमार
–हेड कांस्टेबल राजय भारतीय
–कांस्टेबल राजीव कुमार
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कमिश्नरेट पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।



