- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। बलिया गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर चट्टी के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गड़वार थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के गांव के लोग स्तब्ध रह गये। वहीं, घर-परिवार में करुण- क्रदन व चीत्कार मच गया।
बताया जा रहा है कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के पंदह निवासी प्रमोद कुमार राय (35) पुत्र रामसिंगर राय तथा अनंत राय (49) पुत्र अवधेश राय मंगलवार की देर रात किसी कार्यक्रम में शामिल होकर फेफना गड़वार मार्ग होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। अभी वे गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी के समीप पहुंचे थे, तभी i-10 कार ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकर्स दूर-दूर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


