- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जौनपुर नेवढ़िया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बारात से लौटते समय कठीराव में बरात से लौटते समय बाइक सवार तीन लोग अचानक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में जा भिड़े, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।
मृतकों में अरुण पटेल उम्र लगभग 35 साल और कौशल पटेल उम्र 40 साल है जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद पटेल पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ का इलाज भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे से मृतकों के घर पर कोहराम मचा हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


