
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 05301/05302 मऊ जं-अम्बाला कैंट-मऊ जं. साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी वाया देवरिया सदर का संचलन मऊ जं. से 05 से 26 मार्च,2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा अम्बाला कैंट से 06 से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। गाड़ी संख्या 05301 मऊ जं-अम्बाला कैंट साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 05 से 26 मार्च, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ जं. से 04.00 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 04.44 बजे, भटनी से 05.22 बजे, देवरिया सदर से 05.47 बजे, गोरखपुर से 07.00 बजे, खलीलाबाद से 07.37 बजे, बस्ती से 08.10 बजे, मनकापुर से 09.00 बजे, गोंडा से 09.35 बजे, बुढ़वल से 10.37 बजे, सीतापुर जं. से 12.23 बजे, बरेली से 15.02 बजे, मुरादाबाद से 16.45 बजे, गाज़ियाबाद से 19.37 बजे, दिल्ली से 20.30 बजे, सोनीपत से 21.14 बजे तथा पानीपत जं. से 22.07 बजे छूटकर दूसरे दिन अम्बाला कैंट 00.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05302 अम्बाला कैंट-मऊ जं. साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 06 से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अम्बाला कैंट से 01.40 बजे प्रस्थान कर पानीपत जं. से 03.07 बजे, सोनीपत से 03.42 बजे, दिल्ली से 05.10 बजे, गाज़ियाबाद से 06.05 बजे, मुरादाबाद से 09.10 बजे, बरेली से 10.40 बजे, सीतापुर जं. से 14.00 बजे, बुढ़वल से 15.52 बजे, गोंडा से 17.00 बजे, मनकापुर से 17.20 बजे, बस्ती से 18.17 बजे, खलीलाबाद से 18.47 बजे, गोरखपुर से 20.00 बजे, देवरिया सदर से 21.05 बजे, भटनी से 21.34 बजे तथा बेलथरा रोड से 22.17 बजे छूटकर मऊ जं. 23.00 बजे पहुँचेगी।इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

