
हापुड़: जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत मेरठ रोड पर स्थित एक कंपनी के गोदाम से लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने गोदाम में रखी नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
घटना हापुड़ की मेरठ रोड की है, जहां एसपी आवास से कुछ ही दूरी पर स्थित कंपनी के गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया। मंगलवार सुबह जब कर्मचारी गोदाम पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामला करीब 13 लाख रुपये की चोरी से जुड़ा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।





