- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सेवापुरी एक सप्ताह से चल रहे उदयनाथ सिंह चुलबुल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को जगतपुर और चंदौली के बीच खेला जाएगा सोमवार को सेमी फाइनल में दोनों पाली को मिलाकर कुल चार टीमें भिड़ी जिसके प्रथम पाली में मिर्जापुर और चंदौली की टीम अपने कौशल का प्रदर्शन की टॉस जीतकर मिर्जापुर की टीम पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
रोचक मुकाबले में इस टीम ने 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई चंदौली की टीम सात विकेट खोकर 96 रन बनाकर विजई रही इस टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनुराग 28 गेंदपर 28 रन जिशान ने 11 गेंद पर 20 रन नितिन आठ गेंद खेलकर 17 रन का योगदान दिया जबकि मिर्जापुर की टीम की तरफ से दीपक ने 19 गेंद पर34 रन अनूप उजाला चार गेंद पर 8 रन बनाया इसी टीम ने गेंदबाजी करते हुए सौरव और दीपक ने तीन,तीन और आसिफ ने एक विकेट लिया जबकि विजई टीम की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वालों से यतिन पांच शिवा एक स्वतंत्र यादव एक गौरव एक विकेट लेने में सफल रहे हैं।
दूसरी पाली के मैच में जगतपुर की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 134 रन बनाकर विजय हासिल की मुकाबले में उतरी अभिगना की टीम 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन पर ही सिमट गई टीम की तरफ से,सरदार ने 16 गेंद पर तीस रन दुर्गा चरण 15 गेद पर 28 रन अमन 11गेंद पर 22 रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया इस टीम की तरफ से सर्वाधिक विकेट निशांत 3 मनीष 2 अंकित 2 विकेट लेने में सफलता हासिल की वही समसुल ने 28 गेंद पर 45 रन अभिषेक 20 गेंद पर 20 रन सूरज आठ गेंद पर 13 रन बना पाए इस टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उज्ज्वल ने दो विकेट यश ने दो विकेट विकास एक विकेट लेने में सफल रहे इस तरह से मंगलवार को फाइनल मुकाबला जगतपुर और चंदौली के बीच खेला जाएगा।।





