
-किराये जमा करने में हीलाहवाली करने वालों पर नगर निगम ने कसा शिंकजा
-समय से किराया न जमा करने पर आवंटन निरस्त करने की दी चेतावनी
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी : नगर निगम ने राजस्व वसूली को लेकर सख्त है।गृहकर और जलकर की वसूली के अलावा दुकानों के बकाया किराए को लेकर भी वसूली तेज कर दी है । इस क्रम में निगम पिछ्ले दिनों करीब 600 दुकानदारों को नोटिस भी दी थी । इसके बाद भी कुछ दुकानदार किराये जमा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं । इसे देखते हुए निगम मंगलवार को विशेश्वरगंज स्थित पांच दुकानों को सील कर दिया। साथ ही निर्धारित समय सीमा में किराया न जमा करने पर आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी है निगम की इस हुई कार्रवाई से पूरे मार्केट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है।
सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि सभी दुकानदारों को समय से किराया जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिया जा चुका है, इसके बाद भी कुछ दुकानदार हीलाहवाली कर रहे हैं। इसे देखते हुए अब सख्ती का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव के नेतृत्व में टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की गई । दुकान नंबर 4 व 5, 222 व 23 और दुकान नंबर 113 (अ) के विरुद्ध यह सख्त कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इन दुकानों पर 35 लाख रुपये से अधिक किराया बकाया चल रहा है ।





