
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ। ईपीएस- 95 पेंशनर काफी समय से पेंशन बढ़ोतरी की आस लिए इस बजट का इंतजार कर रहे थे क्योंकि पिछले कई दिनों से विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनल पर बजट में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की संभावना जताई जा रही थी।
परंतु बजट की घोषणाओं में ईपीएस 95 पेंशन के बारे में वित्त मंत्री ने कुछ नहीं कहा और ना ही वरिष्ठ नागरिकों को रेल आरक्षण में छूट,60 वर्षसे अधिक के वृद्ध के लिए मुक्त चिकित्सा सुविधा, एफ डी पर ब्याज में बढ़ोतरी की कोई घोषणा की I
पिछले 10 वर्षों से न्यूनतम पेंशन 7500/- महीना,डीए और मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों और सांसदों को पेंशनरों ने ज्ञापन देकर अनुरोध किया सभी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आपकी मांगे पूरी होगी Iपरंतु आश्वाशन खोखले साबित हो रहे हैं Iजिससे देश के 81 लाख ईपीएस- 95 पेंशनरो में घोर निराशा व्याप्त हो रही है और वह अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं I
औसतन मात्र 1171/- मासिक पेंशन में आर्थिक दुर्दशा झेलते हुए प्रतिदिन 200 -250 पेंशनर स्वर्गवासी हो रहे हैं परंतु सरकार देश के वृद्धजनों के बारे में कुछ नहीं सोच रही हैI पेंशनर बजट के बाद आंदोलन की रणनीति तय करके दिल्ली में डेरा डालेंगे I





