
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (शक्ति) में जितेन्द्र कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। यूनियन के अध्यक्ष व संस्थापक विपिन गौंड ने जितेन्द्र कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। श्री गौंड ने कहा कि जितेन्द्र कुमार पहले से ही किसानों मजदूरों और गरीब वर्गों की लड़ाई लड़ते आये हैं। इनके यूनियन में शामिल होने से समूचे प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जितेन्द्र कुमार ने कहा कि गरीबों, किसानों और मजदूरों के हक की कोई बात नहीं करता सिर्फ उनको इस्तेमाल ही किया जा रहा है। आज प्रदेश में किसानों की हालत जर्जर हो रही है जिसे अन्नदाता कहा जाता है वह खुद ही अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। अब समय आ चुका है कि अन्नदाताओं की सभी समस्या को समझा जाना आवश्यक है।
उन्होंने किसानों, गरीबों और मजदूर वर्ग की लड़ाई में अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के भ्रमण करेंगे और प्रत्येक लोगों से गांव गांव जा कर उनकी समस्याओं को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले निबटाने की पुरजोर कोशिश की जाएगी। साथ ही यूनियन को मजबूत करनें में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को ब्लाक स्तर पर जोड़ा जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (शक्ति) किसानों की हर बुनियादी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी जिससे सरकार और उनको लाभ व सहायता मुहैया हो पाएं।





