
- रिपोर्ट: सुरेश त्रिपाठी
बलरामपुर जहां एक तरफ सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आबकारी विभाग द्वारा सरकारी मदिरा की दुकानें बंद रखने का फरमान जारी किया गया था। वहीं दूसरी तरफ बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज के कांदभारी सड़क पुरवा पर स्थित देशी शराब की दुकान के बगल प्रभू जायसवाल के घर के चैनल के पास देशी शराब दुकान के मुनिम द्वारा बोरी में रखकर देशी शराब धड़ल्ले से जमकर 70रूपये की जगह 100 रूपये प्रति पैकेट बेचा जाता रहा।
वहीं जब प्रकरण की जानकारी क्षेत्रीय सीओ अंलकार सिंह को दिया गया तो उन्होंने कहा की जांच करवा कर कार्यवाही किया जायेगा।
वहीं दूसरी तरफ जब उपरोक्त प्रकरण को लेकर कोतवाली नगर प्रभारी से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो घंटी जाता रहा लेकिन साहब ने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा।

अब सवाल यह उठता है की आखिर क्या आबकारी विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों का का डर सरकारी शराब के दुकानदारों में डर नहीं है जो बंदी का फरमान जारी होने के बाद भी धड़ल्ले से ब्रिक्री होता रहा देशी शराब आखिर क्या आबकारी विभाग कर पायेगा कड़ी कार्यवाही या फिर अपना हिस्सा लेकर संबंधित सोते रहेंगे कुंभकर्णी नींद और नियमों की खुलेआम उड़ती रहेंगी धज्जियां।





