
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस औद्योगिक क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए तोता ग्रुप आरबी इंडस्ट्रीज द्वारा कर्मचारियों, उनके परिजनों और स्थानीय नागरिकों के लिए एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी शिविर का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने फीता काटकर किया।
शिविर में मेदांता हॉस्पिटल एवं आरएम हॉस्पिटल से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लोगों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की। ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य रोग परीक्षण के साथ-साथ मरीजों को जरूरी चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया, जिससे सैकड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला।
उद्घाटन के दौरान एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तोता ग्रुप की इस पहल की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और समाज के स्वास्थ्य के प्रति यह सोच अत्यंत सराहनीय है। ऐसे प्रयास अन्य औद्योगिक संस्थानों को भी करने चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मक वातावरण बने।”
स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने इस जनकल्याणकारी आयोजन के लिए तोता ग्रुप प्रबंधन का आभार जताया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, कोतवाली सदर प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव, क्राइम इंस्पेक्टर शमीम अहमद, सादाबाद गेट चौकी इंचार्ज हरेंद्र, लाला का नगला चौकी इंचार्ज अजय राज सहित कृष्ण गर्ग, अवध अग्रवाल, राघव अग्रवाल, निर्देश अग्रवाल, हर्ष मित्तल, प्रवीन खंडेलवाल, अमरीष अग्रवाल, कन्हैया लाल शर्मा, गोविंद शर्मा, सरजू तोमर, वितुल शर्मा, नंदिनी जैन, महेश चंद समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


