
- रिपोर्ट: अमित कुमार
आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर संवेदनशीलता के दृष्टिगत आज कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, संवेदनशील मोहल्लों मैं व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया.
रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग मेटल डिटेक्टर से कराई गई तथा यात्रियों को भी हिदायत दी गई कि यदि किसी संदिग्ध वस्तु को देखें तो तत्काल पुलिस को इत्तला दें.

इसी क्रम में शहर के उदया चौराहा, रिकाबगंज क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक रूप से वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया. कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज क्षेत्र में भी वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई तथा जिन वाहनों में काली फिल्म लगी थी उन्हें उतरवाया गया.
चेकिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी, आरपीएफ एवं थाना कोतवाली नगर के पुलिस टीम मौजूद रही.





