- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के पचवार में बुधवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे ईंट लाद कर चालक श्रवण कुमार प्रजापति 26 वर्ष लेकर जा रहा था। पचवार गांव के सामने अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मालिक आनंद सिंह उर्फ बेचन सिंह को सूचना देते हुए घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद परिजनों ने एम्बुलेंस द्वारा तीन बजे मृतक के शव को लेकर रोहनिया क्षेत्र के नकाइन घर पहुँच गया। श्रवण का शव देख परिजनों रोने बिलखने लगे और कुछ समय बाद ही परिजनों संग ग्रामीणों ने नकाइन से पहाड़ी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा,पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर जाम समझ कर आया । परिजनों का कहना रहा कि मंडाव के रहने वाले ट्रैक्टर मालिक आनंद सिंह उर्फ बेचन सिंह बिना दुघर्टना की बिना सूचना दिए शव को घर पहुँचवा दिए। मृतक तीन भाईयो में बड़ा था,मृतक के पास एक पुत्री है,पत्नी पुष्पा,माता भावनी,पिता राजकुमार सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। वही इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जंसा अनिल कुमार शर्मा का कहना रहा कि मृतक के भाई संदीप प्रजापति द्वारा तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।





