
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गाजीपुर पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व मे बैठक की गई जिसमें उ0प्र0 व्यापारिक प्रतिमण्डल के अध्यक्ष/सदस्य व जनपद के व्यापार मण्डल के सदस्यों की उपस्थिति में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों के साथ व्यापारियो की सुरक्षा के सम्बंन्ध में गोष्ठी आयोजित की गयी।
इस दौरान मौजूद रहे जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों के साथ घटित अपराधिक घटनाओं एवं उनकी सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानों/संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग करने हेतु बताया गया, साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी की गयी तथा उनके सुरक्षा के सम्बंध मे व्यापारी बंधुओं द्वारा पुलिस से जो भी सहयोग मांगा जायेगा उसमे पुलिस द्वारा मदद का भरोसा दिलाया गया।
उद्देश्य – इस बैठक का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर चर्चा करने और अपराधों को रोकने के लिए मिलकर काम करने के तरीकों पर सुझावों का आदान-प्रदान करना है। व्यापारियों के लिए एक सुरक्षित माहौल बनाने और अपराधियों के खिलाफ मिलकर काम करने के लिए आयोजित की गई थी।
चर्चा के बिंदु: इस बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों को अपराधों को रोकने, अपराधियों का पता लगाने और अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए अपनी भूमिका के बारे में जानकारी दी।व्यापारियों के लिए सलाह*: बैठक में व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को जानकारी देने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई। इस अवसर प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।





