
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में नाजायज मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत घुवास बाजार से मेहुड़ी सजौर मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान खरीद बिक्री में लगे दो व्यक्तियों को पुलिस टीम रॉबर्ट्सगंज एवं एसओजी टीम द्वारा मेहुड़ी साजौर पुलिया के पास दोनों तस्कर अटल बिहारी यादव एवं दीपक कुमार भारती को गिरफ्तार किया गया और अटल बिहारी के पास से 123 ग्राम नाजायज मादक पदार्थ हेरोइन एवं दीपक कुमार भारती के पास से 125 ग्राम नाजायज मादक पदार्थ हेरोइन कुल हेरोइन 248 ग्राम दो अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 1300/- रुपये नगद बरामद किया गया।
उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र पर मु०अ०सं० धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज मय हमराह,एसओजी प्रभारी राजेश चौबे मय टीम,उ०नि० धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी नई बाजार मय हमराहियान,उ०नि० अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज हमराहियान,हे०का० अरविन्द कुमार यादव, कन्हैया यादव थाना रॉबर्ट्सगंज



