- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। सेवापुरी उपनिदेशक (पंचायत) के निर्देश पर खंड विकास सभागार में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ग्राम प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत का एक दिवासीय सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण एवं पंचायत उन्नयन सूचकांक विषय पर बुधवार के दोपहर एक दिवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।प्रशिक्षण में सुप्रिया सिंह एवं प्रभंजन कुमार, पंचायती राज एसोसिएट ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण में आपको पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) एवं स्थानीय सतत विकास लक्ष्य विषय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, PAI जिसका पूर्व नाम पंचायत डेवलेपमेंट इंडेक्स था जो अब पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स कर दिया गया है, इसमें ग्राम पंचायत में स्थानीय सतत विकास लक्ष्य को ध्यान में रखकर ग्राम पंचायत के विकास की सूचकांक के आधार पर ग्राम पंचायत का आकलन किया जाएगा |
जिसमें सभी ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पुलिस, समेकित बाल विकास तथा अन्य विभाग के डाटा को संबंधित पोर्टल पर फीड किया जाएगा और इसी डेटा के आधार पर ग्राम पंचायत के विकास का आकलन किया जाएगा। साथ ही बताया गया कि इसी आधार पर ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा प्रशिक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे



