
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पार्सल कार्यालय में एलपीओ (LPO) द्वारा दवा-रहित सामान की नीलामी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। नीलामी में विभिन्न प्रकार के सामान शामिल रहे, जिनमें रद्दी पेपर, घरेलू सामान, 8 साइकिलें तथा रेलवे स्टेशन परिसर से जब्त अवैध ब्रांड की 25 पेटी मिनरल वाटर शामिल थीं। नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे को कुल ₹10,538 का राजस्व प्राप्त हुआ।
नीलामी में 8 साइकिलों के लिए सर्वाधिक ₹6,986 की बोली रतनलाल द्वारा लगाई गई, जिसे स्वीकार किया गया। नीलामी की संपूर्ण प्रक्रिया वाणिज्य निरीक्षक/वाराणसी, यातायात लेखा निरीक्षक/वाराणसी तथा पार्सल पर्यवेक्षक (आगत) की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से कराई गई। यह नीलामी वाराणसी स्टेशन के स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता के सुपरविजन में संपन्न हुई।रेल प्रशासन द्वारा इस सफल नीलामी के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की गई।


