
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: प्रेस क्लब सिविल लाइन 21 जनवरी 2026 को 14वाँ महाराजा निषाद राज जयंती समारोह समिति की तैयारी बैठक जयंती अध्यक्ष अरुण निषाद( पहलवान) के नेतृत्व व संचालन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल विभिन्न प्रकार की झांकियां समाज के महापुरुषों के स्मृति द्वारा सामाजिक राजनीतिक शैक्षिक उत्थान व जयंती के माध्यम से समाज को एक सूत्र में बांधने का संकल्प लिया गया जिस प्रकार हम लोग जयंती के साथ निशुल्क गरीब बच्चों की शादी शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान शिक्षा में उच्च स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना आदि।

सभी विषयों पर सामाजिक लोगों के विचार आए और जयंती को भव्य सुशोभित बनाने के लिए सभी लोगों ने संकल्प लिया की 14वाँ वर्ष जयंती का इतिहास भव्य होगा विचारों की पंक्ति में सभी लोगों ने अपने विचार दिए समिति द्वारा उनके विचारों को नोट किया गया आगे की रणनीति तय हो गई है।

बैठक में जिले के सभी क्षेत्र सेआये सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों का अध्यक्ष अरुण निषाद पहलवान ने आभार करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया बैठक में संरक्षक डॉक्टर नानक सरन निषाद समाज अध्यक्ष श्यामलाल निषाद पूर्व अध्यक्ष मनीराम निषाद पूर्व अध्यक्ष कुश निषाद बाबूराम गौंड सुनील निषाद राममिलन निषाद सुनील निषाद शत्रुघ्न निषाद दीपक मांझी अंकित निषाद आकाश निषाद अर्पित निषाद राम चेतन निषाद राकेश निषाद पवन निषाद अरविंद निषाद सोनू निषाद सत्येंद्र निषाद बलकेश निषाद विजेंद्र निषाद राजकुमार निषाद बाबू निषाद आदि लोग उपस्थित रहे l





