
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
दिनांक 11 जनवरी 2026 को स्वर्गीय जानकी मौर्या, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चकरा मऊ की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र संजय कुमार मौर्य, राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा एवं संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा मऊ ने अपनी माता जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पुण्यतिथि के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के केशव सदन, चकरा, जनपद मऊ में सामाजिक सेवा के तहत जरूरतमंद विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धजनों को 30 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण लाभार्थियों में बिंदु राजभर, प्रभावती गोंड, गुड़िया जायसवाल, संजू पांडे (दिव्यांग), आशा कनौजिया, मुन्नी देवी, माया शर्मा, मनोरमा पांडे, दुलेसरी, संकेशा गोंड, मुन्नी राजभर, योगेंद्र बास फोर सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें हरिनाथ मौर्य, रमाशंकर मौर्य, कन्हैया मौर्य, डॉ. शिव शंकर पांडे, प्रेमचंद मौर्य, चंद्रशेखर चौहान, विनोद शर्मा, बृजेश मौर्य, सुरेंद्र यादव, जयप्रकाश पांडेय, सिद्धार्थ मौर्य, विजय रावत, गौतम गुप्ता, प्रतीक, पीयूष, पुनीत, कृष्णा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संजय कुमार मौर्य ने कहा कि उनकी माता जी की स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।


