
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। ठंड एवं कोहरे के मौसम में रेल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं संरक्षित रेल परिचालन एवं रेल खण्ड पर प्रगतिशील विकास कार्यो को निर्धारित समय मे पूर्ण कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ औड़िहार-छपरा ग्रामीण रेल खण्ड का संरक्षा विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक बांसडीह रोड, सहतवार एवं बकुल्हा रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण कर स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं,पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया,टिकट काउंटर, परिचालनिक व्यवस्था,स्टेशन पैनल,रिले रूम,संरक्षा उपकरणों तथा स्टेशनों की साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांसडीह रोड ,स्टेशन भवन के प्रवेश द्वार पर दिव्यांग जनों के प्रवेश हेतु रैम्प बनाने तथा सामान्य यात्री प्रतीक्षालय में अतिरिक्त बेंचेज समेत पंखे लगाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सहतवार रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के क्रम में किये गए विकास कार्यो के उपरांत निष्प्रयोज्य एवं परित्यक्त सामग्रियों को हटाने का निर्देश दिया।बकुल्हा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बकुल्हा रेलवे स्टेशन के केंद्रीयकृत पैनल पर प्रकाश बढ़ाने तथा प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर अव्यवस्थित केबिलों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया।
उक्त निरीक्षण के अवसर पर वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर पंकज केशरवानी , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेन्द्र वैश सहित वरिष्ठ पर्येक्षक उपस्थित थे।





