
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। चन्दौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा,स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारीनिरीक्षक सगलडीहा के कुशल नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-11.01.2026 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सघन तिराहा कस्बा सकलडीहा के पास से एक अभियुक्त को प्लास्टिक के एक बोरे में कुल 32 पाऊच अवैध देशी शराब ब्लू लाइम प्रत्येक पाऊच में 200 मिली कुल मात्रा 6.4 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-06/2026 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।




