
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। प्रयागराज थाना दारागंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0-02/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 07 वर्षीय 01 गुमशुदा बालिका को ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत लगवाये गये सी0सी0टी0वी0 कैमरों व अन्य तकनीकि माध्यमों से दिनांक 09.01.2026 को झोपड़पट्टी अलोपीबाग (सरदार पटेल संस्थान के सामने) से थाना क्षेत्र दारागंज से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । गुमशुदा बालिका से मिलकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उनके द्वारा कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस के सार्थक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
उल्लेखनीय है कि गुमशुदा के पिता नीरज पाण्डेय पुत्र विजय कुमार पाण्डेय निवासी पनासा थाना करछना जनपद प्रयागराज द्वारा दिनांक 08.01.2026 को थाना दारागंज पुलिस को सूचना दी गयी कि, दिनांक 05.01.2026 को सेक्टर नं0 06 में वादी उपरोक्त नास्ता की दुकान खोलने हेतु अपनी पुत्री के साथ माघ मेला मे आया था तथा पुल नम्बर 5 (ओल्ड जीटी रोड) के पास पर अपना समान रखकर मेला क्षेत्र मे काफी शराब पीकर शराब के अत्यधिक नशा हो जाने के कारण अपनी पुत्री पलक पाण्डेय उर्फ निमकी उम्र 7 वर्ष को कही छोड़कर अपने घर करछना जनपद प्रयागराज को चला गया तथा शराब का नशा उतरने पर काफी खोजबीन किया गया लेकिन बच्ची नहीं मिल रही है ।
उक्त सूचना पर थाना दारागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय पर उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गुमशुदा की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया ।




