
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को आठ जनवरी 26 की रात ऐढ़े, परशुरामपुर चौराहे थाना लालपुर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक पटेल, अभिषेक राजभर, आयुष उर्फ लड्डू और मनोज पटेल शामिल हैं।आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के कंगन व झुमके, लक्ष्मीनारायण व शेषनाग की मूर्ति, सफेद धातु के सिक्के, पायल, बिछिया, एक चम्मच, मछली की आकृति, 1870 रुपये नकद तथा चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार यह चोरी 31 दिसंबर 2025 की रात रामजानकीपुरम लमही में एक बंद मकान का ताला तोड़कर की गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा 03 जनवरी 2026 को थाना लालपुर पाण्डेयपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बंद पड़े मकानों को निशाना बनाते थे और चोरी के जेवरात राहगीरों व महिलाओं को मजबूरी बताकर सस्ते दामों में बेच देते थे। चोरी से मिली नकदी का अधिकांश हिस्सा खर्च हो चुका था।




