
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या नवाबगंज क्षेत्र स्थित नंदनी डिग्री कालेज मे भाजपा पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज के मुखार बिंदु से राष्ट्र कथा का समापन हुआ।राष्ट्र कथा महोत्सव के सम्पन्न होने के बाद ब्रज भूषण शरण सिंह का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमे लाखो की संख्या में लोग शामिल हुए।
वही जन्मदिन के मौके पर यू पी के हर जनपदों व शहरों के संसाद, विधायक और ब्लॉक प्रमुख व समाज सेवियों व जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनायें दी और नेता जी को दीर्घायु हो सतायु हो स्वस्थ रहे सदैव प्रसन्न रहे और ऐसे आगे बढ़ते रहे इस तरह की ईश्वर से मंगल कामना कर बधाई शुभकामनाएं दिया ।





