
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
वाराणसी: थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब बेचने वाला 01 अभियुक्त 75 पाउच विंडीज़ लाइम टेट्रा पैक (200 मि.ली./पाउच), कुल 15 लीटर, के साथ गिरफ्तार।
श्रीमान पुलिस आयुक्त, वाराणसी महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के कुशल नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरैया क्षेत्र अंतर्गत ऊँचवाघाट वरुणा कॉरिडोर के किनारे ऊँचवा नाला के पास एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी-छिपे अवैध देशी शराब बेच रहा है। उक्त सूचना पर थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर अवैध देशी शराब विंडीज़ लाइम टेट्रा पैक बेचते हुए 01 अभियुक्त मो० रहीस पुत्र इश्तेयाक अहमद, निवासी अमरपुर घटोलहिया, थाना जैतपुरा, वाराणसी, उम्र करीब 18 वर्ष, को दिनांक 07/01/2026 को गिरफ्तार किया गया।




