
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या- ग्रामर्षी प. रामकुमार पांडेय ग्रामोदय आश्रम स्नातकोत्तर महा विद्यालय वीर सिंहपुर सया अम्बेडकर नगर मे बाबू पंडित रामकुमार पांडे की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस कार्यक्रम मे मुख्य अथिति के रूप मे श्रीयुत प्रो कर्नल ब्रजेन्द सिंह कुलपति अवध विश्व विद्यालय.व विशिष्ट अथिति पारस नाथ पाठक व पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त.व अनुपम शुक्ला जिलाधिकारी अम्बेकरनगर, अभीजीत आर पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर , आनंद शुक्ला सी डी ओ अम्बेडकर नगर रहे। आये हुये सभी अतिथियो का डिग्री कालेज के प्रबंधक निर्देशक अवनीश पांडेय और प्राचार्य राकेश चंद्र तिवारी ने माला पहना कर व बैच लगा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के संरक्षक आचार्य श्रेष्ठ डॉ सतेंदर नाथ त्रिपाठी रहे। वही आए हुए सभी महानुभावओ व पत्रकार बंधुओ का भी पूर्व सांसद विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे ने रामनामा उड़ाकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया। वही पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे ने बताया कि हमारे स्वर्गीय पूज्य पिताजी पंडित रामकुमार पांडेय जी की 18वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। सभी लोग यहां पर आए और बाबूजी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। हमारे पूज्य पिताजी ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस विद्यालय का निर्माण कराया था। और ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी शिक्षा लोग प्राप्त कर रहे हैं। और आगे बढ़ रहे हैं। मैं विद्यालय के सभी अध्यापक व शिक्षकों का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने छात्रों को शिक्षित किया और हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। आज हमारे पूज्य बाबूजी हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन उन्होंने जिस पौधे को लगाया था। आज वह वट वृक्ष के रूप में विद्यालय तैयार है, और लोग शिक्षित हो रहे हैं। हमें बहुत अच्छा लगता है। जब हमारे बच्चे पढ़ लिख करके कामयाब होते हैं। आज हमारे बाबूजी की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सभी लोग आए और बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मैं सभी का भार व्यक्त करता हूं। और7310207011 छात्रों के लिए कहा कि सभी लोग शिक्षित हो और आगे बने।





